फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: खाने-पीने की चीजें होंगी सस्ती, यूनियन बैंक ने अच्छे मानसून और टैक्स कटौती को बताई अहम वजह

Fri, 13 Jun 2025 04:22 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अच्छी बारिश और खाने के तेल में टैक्स कटौती से खाद्य पादार्थों की कीमत सस्ती हो सकती है। हालांकि चेतावनी भी जताई गई कि चरम मौसम संबंधी घटनाएं इसमें बाधा डाल सकती है। 
 
विज्ञापन
बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छे मानसून और खाद्य तेल पर आयात शुल्क में कटौती आने वाले महीनों में खाने-पीने की चीजों को सस्ता कर सकती हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है। 

सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क घटाकर 10% किया

इसमें कहा गया कि सरकार ने 30 मई को सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल जैसे कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 20% से घटाकर 10% कर दिया है। इस कदम से खुदरा उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलने की संभावाना है। 

समय से पहले आया मानसून

रिपोर्ट में बताया गया कि इस बार मानसून की शुरुआत सकारात्मक रही। केरल में मानसून समय से 5 दिन पहले पहुंच चुका है और देश के दूसरे भागों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। मई 2025 में भारत में औसत से लगभग 106 % अधिक वर्षा हुई। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून जून में भी सक्रिय रहेगा। 

बैंक ने दी मौसम संबंधी चेतावनी 

इन सकारात्मक संकेतों के बावजूद बैंक ने मौसम को लेकर चेतावनी जताई है। चरम मौसम संबंधी घटनाएं वर्तमान मुद्रास्फीति की प्रवृत्ति को बाधित कर सकती हैं। उत्तर भारत में गर्मी अभी भी तेज है और अगर बाढ़ या सूखा जैसी समस्याएं आईं, तो खाद्य पदार्थों की कीमत फिर से बढ़ सकती है।

मई में खुदरा महंगाई घटकर 2.82 प्रतिशत हुई

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई 2025 में खुदरा महंगाई दर 2.82 प्रतिशत दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण सब्जियों, फलों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) अप्रैल 2025 में 3.16 प्रतिशत पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें