देश में महंगाई में लगातार कमी होती जा रही है। जुलाई में महंगाई दर 3.18 फीसदी से घटकर 3.15 फीसदी हो गई थी। इसलिए आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि हाल के दिनों में कौन से उत्पाद महंगे हुए हैं और कौन से सस्ते।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट के अनुसार कुल मिलाकर कमोडिटी की महंगाई कम रही है। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनियां धीरे-धीरे नए प्रोडक्ट के लॉन्च बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं कि पिछले दो महीने में कौन से उत्पाद महंगे और कौन से सस्ते हुए हैं।
सस्ते हुए ये उत्पाद
- लक्स और लाइफबॉय साबुन की कीमत - चार से छह फीसदी कम
- ब्रिटानिया के गुड डे बटर कुकीज बिस्किट - नौ फीसदी तक सस्ता
- डेटॉल साबुन - आठ फीसदी सस्ता
- कास्टिक सोडा - नौ फीसदी सस्ता
- खोपरा - एक फीसदी सस्ता
- मेंथा ऑयल - छह फीसदी कम
- रेड लेबल नेचर केयर चाय - आठ फीसदी कम
ये उत्पाद हुए महंगे
- पर्सनल केयर सेक्शन में पीयर्स, डव, पॉन्ड्स जैसे ब्रांड्स की कीमत - चार से 14 फीसदी की बढ़ोतरी
- पॉन्ड्स के मिरेकल एज क्रीम की कीमत - आठ फीसदी बढी
- कोलगेट की टोटल एडवांस हेल्थ और एक्टिव सॉल्ट टूथपेस्ट - पांच से छह फीसदी महंगी
- डाबर की मिसवॉक टूथपेस्ट - दो फीसदी महंगी
- डाबर का ऑलमंड हेयर ऑयल - तीन फीसदी बढ़ा
- ब्रिटानिया ने कुछ चीज ब्लॉक और चीज की कीमत - 12 फीसदी बढ़ी
- अमूल गोल्ड दूध की कीमत - तीन फीसदी बढ़ी
- नेस्ले का कंडेंस्ड दूध - दो फीसदी महंगा
- पारले के हाइड एंड सीक बॉरबन बिस्किट की कीमत - 20 फीसदी बढ़ी
- ब्रिटानिया का बॉरबन बिस्टिक - 28 रुपये प्रति 150 ग्राम
- सनफिस्ट बॉरबन बिस्किट की कीमत - आठ फीसदी बढ़ी
- डाबर का ग्लूकोन डी - 12 फीसदी महंगा
- आईटीसी के आशीर्वाद आटा की कीमत - दो से चार फीसदी बढ़ी
- नेस्ले और एचयूएल ने नो ऑनियन नो गार्लिक टोमेटो सॉस की कीमत में पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी की
लॉन्च हुए ये नए उत्पाद
- एचयूएल ने लव एंड केयर नाम से प्रीमियम लिक्विड डिटरजेंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 300-350 रुपये प्रति 950 एमएल है।
- डाबर ने बच्चों के लिए हेयर ऑयल और शैम्पू लॉन्च किया है। शैम्पू की कीमत 145 रुपये प्रति 200 एमएल है। वहीं हेयर ऑयल की कीमत 120 रुपये प्रति 200 एमएल है।