फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes List: 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में निर्मला सीतारमण, चार अन्य भारतीयो को भी जगह

Wed, 07 Dec 2022 07:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forbes 100 Powerful Women List 2022: फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है। 36वें नंबर पर रहीं सीतारमण ने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में उनके अलावे पांच अन्य भारतीयों को भी जगह दी गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है। 36वें नंबर पर रहीं सीतारमण ने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। 2021 में, 63 वर्षीय मंत्री को सूची में 37 वें स्थान पर रखा गया था, जबकि वह 2020 में 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं।

विज्ञापन


सूची में शामिल होने वाले अन्य भारतीयों में एचसीएलटेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक: 53), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (रैंक: 54) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक: 67) हैं। मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी प्रतिष्ठित सूची में क्रमश: 52वें, 72वें और 88वें स्थान पर जगह बनाई थी।

फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार इस साल किरण मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की ओर से जारी शक्तिशाली महिलाओं की सूची में सूची में 39 सीईओ, दस राष्ट्राध्यक्षों और 11 अरबपतियों को शामिल किया गया है जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें