फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-स्वीडन बिजनेस समिट: वित्त मंत्री ने कहा, चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा भारतीय उद्योग

Tue, 03 Dec 2019 11:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारत-स्वीडन बिजनेस समिट में कहा है कि भारतीय उद्योग चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, हम चुनौतियों का जवाब देने के दौर से गुजर रहे हैं। बजट 2020 से पहले हमने कई कदम उठाए थे। कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती की गई थी।

विज्ञापन

 
 

भारत को निवेश गंतव्य बनाने के लिए काम कर रही सरकार

साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार भारत को अधिक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाने के लिए और सुधारों की तैयारी कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि, 'मैं केवल यह आमंत्रित कर सकती हूं और ये आश्वासन दे सकती हूं कि भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। बात चाहे बैंकिंग, खनन, बीमा या किसी और क्षेत्र की हो, सरकार सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है।'

इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा एक लाख करोड़ का निवेश

उन्होंने स्वीडिश फर्मों को इफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी पांच सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भारत का लक्ष्य एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें