फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM on Inflation: महंगाई पर वित्तमंत्री का दिलासा, बढ़ रही कीमतों की निगरानी कर रही सरकार 

Tue, 12 Jul 2022 07:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में खुदरा महंगाई दर 7.01 प्रतिशत पर बनी हुई है। हालांकि इसमें मई महीने की तुलना में हल्की गिरावट दर्ज की गई है पर अब भी यह आरबीआई के राहत के स्तर छह फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन
5वें जीएसटी दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में खुदरा महंगाई दर के लगातार ऊपर रहने की खबर आने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा है कि सरकार हर वस्तु की कीमत पर अलग-अलग निगरारी करते हुए जहां जरूरी होता है वहां कदम उठा रही है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मंगलवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में खुदरा महंगाई दर 7.01 प्रतिशत पर बनी हुई है। हालांकि इसमें मई महीने की तुलना में हल्की गिरावट दर्ज की गई है पर अब भी यह आरबीआई के राहत के स्तर छह फीसदी से अधिक है। इससे  पहले मई महीने में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी दर्ज की गई थी। 

मंगलवार को वित्तमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि जैसा कि आरबीआई ने अनुमान लगाया है, चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही की शुरुआत तक, रिजर्व बैंक और सरकार दोनों को ही सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि भारत का वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक का है और इसकी दूसरी छमाही अक्टूबर महीने से शुरू होगी।
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा है कि हमें मूल्य वृद्धि के प्रति हमें सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि सरकार हर उस वस्तु की मूल्य में वृद्धि पर नजर बना कर रख रही है जो महंगी होती जा रही है, जहां जरूरत पड़ रही है हम कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि अगर मॉनसून अनुकूल रहा तो इससे अच्छा उत्पादन होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ेगी।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें