फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री सीतारमण दो दिन के दौरे पर असम पहुंचीं, टाटा सेमीकंडक्टर प्लांट का किया दौरा

Fri, 07 Nov 2025 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को टाटा समूह के 27,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया। इसे असम के मोरीगांव जिले में स्थापित किया जा रहा है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को टाटा समूह के 27,000 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया। इसे असम के मोरीगांव जिले में स्थापित किया जा रहा है। वह दो दिवसीय दौरे पर सुबह गुवाहाटी पहुंचीं। अपनी असम यात्रा के दौरान वित्त मंत्री राज्य के विभिन्न स्थानों पर कई परियोजनाओं का अनावरण किया।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने दोपहर में मध्य असम के जगीरोड में स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) की आगामी सुविधा का दौरा किया। केंद्रीय वित्त मंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आगामी सेमीकंडक्टर सुविधा के अपने दौरे के दौरान, सीतारमण ने परियोजना की देखरेख करने वाले अधिकारियों के साथ भी बातचीत की।"

अधिकारियों की ओर से बताया कि 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार हो रहे इस संयंत्र से हर दिन 48 मिलियन सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन होने की उम्मीद है। इसमें फ्लिप चिप और इंटीग्रेटेड सिस्टम इन पैकेज (आईएसआईपी) जैसी उन्नत पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें