फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण: मजबूत बुनियादी तत्व व बाजार आकार निवेश को आकर्षित करना रखेंगे जारी

Mon, 19 Jul 2021 04:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में मजबूत बुनियादी तत्व और बाजार का आकार निवेश बाजार को आकर्षित करना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारत में मजबूत बुनियादी तत्व और बाजार का आकार निवेश बाजार को आकर्षित करना जारी रखेंगे। लोकसभा में गिरीश भालचंद्र बापट और राहुल शेवाले के प्रश्न के लिखित उत्तर में सीतारमण ने यह बात कही।

विज्ञापन


2020 में एफडीआई के प्रवाह में 25.4 फीसदी की वृद्धि
उन्होंने विश्व निवेश रिपोर्ट 2021 का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2020 में भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) के प्रवाह में 25.4 फीसदी की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 64 अरब डॉलर पहुंच गया जो वर्ष 2019 में 51 अरब डॉलर था। एफडीआई प्राप्त करने के मामले में भारत वर्ष 2019 में आठवें स्थान से 2020 में पांचवे स्थान पर आ गया।

विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 44 फीसदी की अपेक्षाकृत तीव्र गिरावट
उन्होंने कहा कि नई ग्रीनफील्ड निवेश घोषणाओं के मूल्य में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 44 फीसदी और विकसित अर्थव्यवस्थाओं में 16 फीसदी तक की अपेक्षाकृत तीव्र गिरावट दर्ज की गई। वित्त मंत्री ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भारत में घोषित ग्रीनफील्ड परियोजनाएं 19 फीसदी तक सिकुड़ी जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में 44 फीसदी तक गिरावट के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। सीतारमण ने कहा, 'भारत का मजबूत बुनियादी तत्व और बाजार का आकार निवेश बाजार को आकर्षित करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन


व्यापक स्तर पर सुधारों से निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बना भारत
इससे पहले उन्होंने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत में व्यापक स्तर पर सुधारों से देश, विदेशी निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। उन्होंने हाल में घोषित प्रोत्साहन उपायों के साथ कोविड महामारी के दौरान उठाए गए राहत उपायों और सुधार कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सोच-विचार कर उठाए गए राहत और बचाव कार्यों तथा टीकाकरण अभियान में तेजी के साथ संक्रमण में तेजी से कमी आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें