वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के मामले में वे बार-बार अपराध कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल की कांग्रेस सरकार ने थाली में सजाकर विझिंगम पोर्ट अदाणी समूह को दी थी। यह फैसला किसी निविदा के आधार पर नहीं किया गया था।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में हो रही गड़बड़ी, पर राहुल उस पर नहीं बोलतेः सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'अगर कोई गड़बड़ी हो रही है तो यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों में हो रहा है, पर राहुल गांधी इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे...। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम और आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी दो-दो बार लिखित में माफी मांग चुके हैं, और आज कहते हैं कि गांधी हूं, सावरकर नहीं।
सरकार ने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से रोका: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2019 में राफेल के आरोपों में जब राहुल गांधी ने बयान दिए तब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगनी पड़ी। उससे पहले RSS के खिलाफ जब गलत बयान देने पर लिखित माफीनामा देना पड़ा। आज आप (राहुल गांधी) बोलते हैं मैं गांधी हूं सावरकर नहीं। क्या उन्हें याद है कि उन्होंने माफी मांगी थी? दूसरी ओर, वित्त मंत्री ने चीन पर कहा कि हमारी सरकार ने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से रोका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे काम ही बोलते हैं।