फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

999 में हवाई सफर का मौका, एयर विस्तारा ने शुरू की एक दिन की सेल

Wed, 19 Sep 2018 12:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में हवाई कंपनियों ने ऑफरों की बरसात कर दी है। इंडिगो, एयर एशिया और गो एयर के बाद अब विस्तारा एयरलाइन ने भी एक दिन के लिए अपना ऑफर निकाला है। इसके तहत कंपनी 999 रुपये में हवाई सफर करने का मौका दे रही है।

विज्ञापन


यह सेल ऑफर केवल एक दिन के लिए ही है। 24 घंटे के लिए शुरू हुई सेल को कंपनी ने फ्लाई विथ बेस्ट का नाम दिया है। इस ऑफर के तहत इकोनॉमी क्लास में 999 रुपये में यात्री टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि यात्रियों को वेबसाइट या फिर एप के जरिए टिकट बुक करना होगा।

27 सितंबर से कर सकेंगे यात्रा

यात्री ऑफर के तहत बुक किए गए टिकट पर 27 सितंबर से लेकर के 10 अप्रैल 2019 तक यात्रा कर सकेंगे। कंपनी ने तीनों श्रेणियों के लिए टिकट का दाम फिक्स कर दिया है। 2199 में यात्री प्रिमियम इकोनॉमी और 5499 में बिजनेस क्लास में सफर कर सकेंगे। हालांकि सीटों की संख्या काफी सीमित है और यह पहले आओ- पहले पाओ के आधार पर बुक होंगी। जितना पहले यात्री टिकट बुक करेंगे, उतना कम पैसा उनको देना होगा।
विज्ञापन


एयर एशिया ने भी निकाला है ऑफर

अब आप मात्र 500 रुपये खर्च करके हवाई सफर कर सकेंगे। लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया अपना धमाकेदार सुपर सेल ऑफर (Sooper Sale Offer) लेकर आई है। इस ऑफर के लोग 23 सितंबर तक बुकिंग कर सकते हैं।
यह है ऑफर

एयर एशिया ने जो ऑफर निकाला है, उसके अनुसार यात्रियों को टिकट बुक करने पर 500, 1000 और 1500 रुपये में टिकट मिलेगा। कंपनी ने टिकट के दाम दूरी और उड़ान में लगने वाले समय के अनुसार किए हैं। यात्री बुक किए गए टिकट पर 30 नवंबर 2019 तक यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


यहां से करानी होगी बुकिंग

यह डिस्काउंट ऑफर केवल उन्हीं उड़ानों पर लागू होगा, जिनकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या फिर एप से की गई हो। यह छूट कंपनी की सभी उड़ानों पर लागू होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें