चार प्रतिशत विसंगति दर
रिपोर्ट से यह भी सामने आया कि गिग वर्कर्स से जुड़े तथ्यों में चार प्रतिशत की विसंगति दर देखी गई। इन गड़बड़ियों में अदालत से जुड़े अपराधों के रिकॉर्ड और फर्जी पहचान जैसे मामले शामिल हैं। विसंगतियों के बीच, 3.5 प्रतिशत गिग वर्कर्स का कानूनी इतिहास पाया गया। इसमें मारपीट और चोरी से लेकर यातायात संबंधी उल्लंघन तक के अपराध शामिल थे।
प्रतिरूपण का मुद्दा
गिग इकॉनमी से जुड़ी सबसे गंभीर समस्या के तौर पर प्रतिरूपण (इंपर्सनेशन ) का मुद्दा सामने आया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई मामलों में जो व्यक्ति वेयरहाउस या डार्क स्टोर पर चेक-इन करता है, वही व्यक्ति डिलीवरी पूरी नहीं करता। दो व्यक्तियों के बीच यह मिलीभगत ने केवल प्लेटफॉर्म नीतियों का उल्लंघन करती है, बल्कि इसके परिणामस्वरूप चोरी, माल गुम होना, धोखाधड़ी और खराब ग्राहक अनुभव जैसी घटनाएं भी होती हैं।
सफेदपोश कर्मचारियों में छह प्रतिशत विसंगति दर
ये जोखिम सिर्फ गिग वर्कर्स तक ही सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि खासतौर से आईटी, बैंकिंग व दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में, सफेदपोश कर्मचारियों में 6 प्रतिशत विसंगति दर दर्ज की गई। बढ़ा हुआ वेतन, फर्ज अनुभव और अनुबंध उल्लंघन इसके प्रमुख कारण बनकर उभरे।
10 में से 1.3 कर्मचारी रोजगार जांच में असफल रहे, जबकि 17 प्रतिशत बायोडाटा उम्मीदवारों के दावों से मेल नहीं खाता था। इसके अलावा, 10 प्रतिशत पते सत्यापन जांच इसलिए विफल रही क्योंकि उनके स्थान का पता नहीं चल पाया या रेफरी ने विवरण की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।
खराब नियुक्तियों से कर्मचारियों के वेतन पर पड़ता ह ैअसर
रिपोर्ट में खराब नियुक्ति प्रथाओं के वित्तीय जोखिम पर भी प्रकाश डाला गया है। साथ ही कहा गया है कि खराब नियुक्ति के कारण कर्मचारी के प्रथम वर्ष के वेतन का एक तिहाई या 30 प्रतिशत तक का नुकसान हो सकता है।
कंपनियों पर विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का पड़ रहा दबाव
रिपोर्ट के अनुसार गिग अर्थव्यवस्था का विस्तार जारी है। हालांकि शहरी केंद्रों में, सत्यापन और प्रतिरूपण की चुनौतियां बढ़ रही हैं। वितरण, परिवहन और संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों पर अब ग्राहक सुरक्षा और सेवा विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए अपनी जांच और सत्यापन प्रक्रियाओं को मजबूत करने का दबाव बढ़ रहा है।