फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में भारत के पांच हजार अमीरों ने छोड़ा देश, सबसे ज्यादा इस देश में बसे धनकुबेर

Mon, 13 May 2019 10:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एफ्रो एशिया बैंक और रिसर्च फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार साल 2018 में भारत से हजारों अमीरों ने देश से पलायन किया है। एक साल में भारत से 5000 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNWI) ने देश छोड़ दिया है। बता दें कि जिनकी नेटवर्थ 10 लाख डॉलर यानी करीब सात करोड़ रुपये से ज्यादा होती है, उन्हें एचएनडब्ल्यूआई कहा जाता है।

तीसरे स्थान पर है भारत

साल 2018 में जिन 5000 अमीरों ने देश से पलायन किया है, वो कुल संख्या का 2 फीसदी है। वहीं साल 2017 में सात हजार अमीर लोगों ने भारत छोड़ा था। इस मामले में चीन पहले स्थान पर है और रूस दूसरे स्थान पर। वहीं भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

इन देशों से इतने अमीरों ने किया पलायन

साल 2018 में चीन और रूस के क्रमश: 15,000 और सात हजार लोगों ने देश छोड़ा है। वहीं यूके और फ्रांस के तीन-तीन हजार अमीरों ने देश से पलायन किया है। इसके बाद ब्राजील है, साल 2018 में ब्राजील के दो हजार अमीरों ने देश छोड़ा। वहीं इंडोनेशिया के एक हजार अमीरों ने देश छोड़ा। 

ये देश बने अमीरों की पहली पसंद

एफ्रो एशिया बैंक और रिसर्च फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के आंकड़ों के अनुसार इन अमीरों की पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया बना यानी 2018 में सबसे ज्यादा अमीर लोग ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं। ऑस्ट्रेलिया में अमीरों की संख्या में 12,000 लोगों की बढ़ोतरी हुई। ऑस्ट्रेलिया के बाद यूएस में सबसे ज्यादा अमीर बसे। एक साल में यूएस में 10,000 लोग बसे। कनाडा में चार हजार, वहीं स्पेन और ग्रीस में एक-एक हजार अमीर लोग बसे।   

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें