फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fitch on Adani: चुनौतियों से जूझ रहे अदाणी समूह को फिच से मिली अच्छी खबर, रेटिंग एजेंसी ने कही ये बड़ी बात

Fri, 03 Feb 2023 08:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fitch on Adani: फिच ने कहा है कि हम लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हालिया घटनाक्रम का ग्रुप के कैश फ्लो पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। हम समूह की वित्तीय स्थिति और अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Fitch Ratings
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट के बीच ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच से अदाणी समूह को एक राहतभरी खबर मिली है। फिच के अनुसार समूह के  संपत्तियों की रेटिंग पर रिपोर्ट के बाद फिलहाल कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रेटिंग एजेंसी ने साफ किया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी समूह के क्रेडिट प्रोफाइल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बता दें कि अदाणी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह ने अपने एफपीओ को वापस ले लिया था। उसके बाद समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी थी।

फिच ने कहा है कि हम लगातार हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हालिया घटनाक्रम का ग्रुप के कैश फ्लो पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। हम समूह की वित्तीय स्थिति और अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। फिच को उम्मीद है कि अदाणी समूह के नकदी प्रवाह के पूर्वानुमान में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


# मूडीज ने कहा- हम बदलावों पर नजर बनाए हुए 

दूसरी ओर मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज (Moody's Investors Service) ने भी शुक्रवार को कहा है कि वह अदाणी समूह की लिक्विडिटी पोजिशन और वित्तीय उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए है। मूडीज ने कहा है कि वह हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में जारी गिरावट पर नजर रख रही है। मूडीज के अनुसार हालिया घटनाक्रम समूह पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं और इससे आने वाले एक-दो वर्षों में समूह की कर्ज लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

# एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने अदाणी की दो कंपनियों की रेटिंग नकारात्मक की

वहीं, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अदाणी पोर्ट्स और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी पर आउटलुक को घटाकर नकारात्मक कर दिया है। शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद एजेंसी ने यह बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें