फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fiscal Deficit: राजकोषीय घाटा अप्रैल-मई में वार्षिक अनुमान का 0.8% रहा, महालेखा नियंत्रक ने जारी किए आंकड़े

Mon, 30 Jun 2025 06:23 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली दो महीनों में बजट अनुमान का महज 0.8 प्रतिशत रहा। यह अप्रैल-मई की अवधि में राजकोषीय घाटा 13,163 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
भारतीय मुद्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली दो महीनों में वार्षिक बजट अनुमान का महज 0.8 प्रतिशत रहा। सोमवार को जारी महालेखा नियंत्रक (सीजीए) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहने का लक्ष्य रखा है। अप्रैल-मई की अवधि में राजकोषीय घाटा 13,163 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए सरकार का अनुमान है कि राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडपी) का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Industrial Production: मई 2025 में घटी औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार, नौ महीनों में सबसे कम 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन


शुद्ध राजस्व कर में हुई 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त 
शुद्ध कर राजस्व 3.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान 2025-26 का 12.4 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले साल इसी अवधि में यह बजट अनुमान का 12.3 प्रतिशत था।

खर्च बढ़कर 14.7 प्रतिशत हुआ
मई, 2025 के अंत तक कुल खर्च 7.46 लाख करोड़ रुपये या चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 14.7 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 12.9 प्रतिशत था।

वित्त वर्ष 2025 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.8 प्रतिशत रहा
पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दो महीनों में राजकोषीय घाटा और राजस्व के बीच का अंतर बजट अनुमान (बीई) का 3.1 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.8 प्रतिशत था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें