फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Arrest: फर्जी ED समन पर वित्त मंत्रालय की चेतावनी, क्यूआर कोड व पासकोड वाली नई प्रणाली से करें सत्यापन

Thu, 20 Nov 2025 02:42 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी के नाम पर बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ वित्त मंत्रालय ने नागरिकों को आगाह किया है। नागरिकों को ठगी से बचाने के उद्देश्य से ईडी ने क्यूआर कोड और एक विशिष्ट पासकोड के साथ समन जारी करने की एक नई प्रणाली शुरू की।
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय ने धोखाधड़ी और जबरन वसूली के लिए ईडी के नाम पर फर्जी समन के खिलाफ जनता को आगाह किया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि ये जाली दस्तावेज अक्सर प्रामाणिक ईडी नोटिसों से मिलते-जुलते हैं, जिससे आम लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन


इस समस्या से निपटने के लिए ईडी ने समन जारी करने की एक नई प्रणाली शुरू की है। ये नए नोटिस सिस्टम-जनरेटेड होते हैं और इनमें एक क्यूआर कोड के साथ एक विशिष्ट पासकोड भी शामिल होता है। इससे त्वरित और विश्वसनीय सत्यापन संभव होता है। 

ये भी पढ़ें: OMCS: एलपीजी अंडर-रिकवरी बढ़ने से ओएमसी पर दबाव, सब्सिडी भी नहीं भर पा रही घाटे का अंतर

क्यूआर कोड और एक विशिष्ट पासकोड के साथ शुरू हुई नई प्रणाली 

नागरिकों को ठगी से बचाने के उद्देश्य से 8 अक्तूबर को ईडी ने क्यूआर कोड और एक विशिष्ट पासकोड के साथ समन जारी करने की एक नई प्रणाली शुरू की।

विज्ञापन

नागरिक किसी भी ईडी समन की प्रामाणिकता की पुष्टि दस्तावेज पर मुद्रित क्यूआर कोड को स्कैन करके या आधिकारिक ईडी वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इस पहल से प्राप्तकर्ता को प्राप्त सम्मन की प्रामाणिकता सत्यापित करने की सुविधा मिलेगी।

ईडी डिजिटल गिरफ्तारियां नहीं करता 

सुरक्षा दिशानिर्देशों को दोहराते हुए वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वह डिजिटल या ऑनलाइन गिरफ्तारियां नहीं करता है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और ईडी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वालों का शिकार होने से बचने का आग्रह किया।

कैसे करें ईडी के समन की पहचान?

प्रत्येक सिस्टम-जनरेटेड समन पर अधिकारी के हस्ताक्षर, मुहर, ईमेल आईडी और पत्राचार के लिए फोन नंबर अंकित होगा। व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन करके या ऑनलाइन समन विवरण दर्ज करके समन को प्रमाणित कर सकते हैं। सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर, समन जारी होने के 24 घंटे बाद सत्यापन किया जा सकता है। सिस्टम के बाहर जारी किए गए सम्मन को फोन या ईमेल के माध्यम से नामित ईडी संपर्क से संपर्क करके सत्यापित किया जा सकता है।

यह पहल हाल ही में सामने आए उन मामलों के जवाब में की गई है, जिनमें घोटालेबाजों ने ईडी अधिकारियों का रूप धारण कर लिया और फर्जी गिरफ्तारी आदेश जारी कर 'डिजिटल गिरफ्तारी' के नाम पर जनता को गुमराह किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें