फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी राजस्व भरपाई को 6000 करोड़ रुपये की नौवीं किस्त जारी की

Mon, 28 Dec 2020 11:59 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने राज्यों के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में संभावित कमी की भरपाई के लिए सोमवार को छह हजार करोड़ रुपये की नौवीं साप्ताहिक किस्त जारी की। इस तरह अब तक राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों को इस माध्यम से 54,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र ने जीएसटी के क्रियान्वयन की वजह से राज्यों के राजस्व में चालू वित्तवर्ष के दौरान अनुमानित 1.10 लाख करोड़ रुपये की भरपाई के लिए अक्तूबर में विशेष ऋण सुविधा शुरू की थी। मंत्रालय ने कहा, ‘इसमें से 5,516.60 करोड़ रुपये 23 राज्यों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीन संघ शासित प्रदेशों दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी को 483.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’


केंद्र ने कहा कि इस सप्ताह कर्ज 5.15 प्रतिशत के ब्याज पर लिया गया गया। अब तक केंद्र सरकार इस सुविधा के तहत औसतन 4.74 प्रतिशत के ब्याज पर 54,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है।
विज्ञापन


शेष पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम में जीएसटी लागू करने से उनके राजस्व में कोई गिरावट नहीं आई। अब तक केंद्र द्वारा राज्यों को 23 अक्तूबर, दो नवंबर, नौ नवंबर, 23 नवंबर, एक दिसंबर, सात दिसंबर, 14 दिसंबर, 21 दिसंबर और 28 दिसंबर को किस्त जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें