फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moody's: निवेश की रेटिंग बढ़ाने के लिए मूडीज के अधिकारियों से मिलेंगे वित्त मंत्रालय के अफसर, सूत्रों का दावा

Mon, 12 Jun 2023 12:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Moody's: दो सरकारी सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि भारतीय वित्त मंत्रालय के अधिकारी आगामी 16 जून को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस से मिलेंगे और सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड की वकालत करेंगे।
विज्ञापन
Moodys
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार से जुड़े दो सूत्रों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि भारतीय वित्त मंत्रालय के अधिकारी आगामी 16 जून को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस से मिलेंगे और सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड की वकालत करेंगे। वे मूडीज के सामने भारत में निवेश की रेटिंग बढ़ाने के लिए अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


इस मामले में पहले सूत्र ने कहा कि बैठक में अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करने वाले सभी सरकारी विभागों की भागीदारी देखी जाएगी। हालांकि वित्त मंत्रालय ने समाचार एजेंसी के उस मेल का तुरंत जवाब नहीं दिया, जिसमें कार्यालय समय से पहले टिप्पणी मांगी गई थी। मूडीज ने भारत को 'स्थिर' परिदृश्य के साथ निवेश के सबसे निचले ग्रेड 'बीएए3' के पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें