फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ पर ब्याज दर बढ़कर 8.25 फीसदी हुई; आम बजट से पहले वित्त मंत्रालय ने लिया फैसला

Thu, 11 Jul 2024 10:02 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईपीएफओ। - फोटो : Istock
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) जमा पर ब्याज दर 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी करने की मंजूरी दे दी। इसकी घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी, जिसे सरकार ने मई 2024 में अधिसूचित किया था, जिसे अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिली है। ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर ब्याज दर बढ़ाने की जानकारी दी। पिछले साल 28 मार्च को ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा की थी। मार्च 2022 में ईपीएफओ ने करीब 7 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका देते हुए 2021-22 के लिए ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। इसके पहले 2020-21 में यह 8.5 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें