फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: इन उत्पादों पर आज से लगेगा पांच फीसदी जीएसटी, जानें 28, 18 और 12% स्लैब में रहे किन सामान की कीमतें घटीं

Mon, 22 Sep 2025 05:10 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

जीएसटी में बड़े बदलाव के तहत अब हेयर ऑयल, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, रसोई और अन्य घरेलू व्यवहार की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 12% अथवा 18 % से घटकर अब 5% हो जाएगी।
विज्ञापन
GST - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी में बड़े बदलाव के तहत आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी में बदलाव किए गए हैं। हेयर ऑयल, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, रसोई और अन्य घरेलू व्यवहार की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 12% अथवा 18 % से घटकर अब 5% हो जाएगी। जानें किन-किन उत्पादों पर जीएसटी घटाकर पांच फीसदी की गई। 
विज्ञापन


 

18 से पांच फीसदी पर कौन से उत्पाद लाए गए
मानव निर्मित वस्त्र क्षेत्र के लिए लंबे समय से लंबित उलटे शुल्क ढांचे में सुधार किया गया है। मानव निर्मित फाइबर पर जीएसटी दर को 18% से घटाकर 5% किया गया है। इसके अलावा, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड और अमोनिया पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% करके उर्वरक क्षेत्र में उलटे शुल्क ढांचे में सुधार किया गया है। इसके अलावा, आम आदमी द्वारा उपयोग की जाने वाली सौंदर्य और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं, जिनमें जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि की सेवाएं शामिल हैं, पर जीएसटी को 18% से घटाकर 5% किया गया।
विज्ञापन

12 से पांच फीसदी पर कौन से उत्पाद लाए गए
कई चिकित्सा उपकरणों और आपूर्ति उपकरणों जैसे वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, रक्त ग्लूकोज निगरानी प्रणाली (ग्लूकोमीटर) चिकित्सा उपकरणों आदि पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया। इसके अलावा, मानव निर्मित धागे पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया है। इसके अलावा, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों और उनके निर्माण के लिए पुर्जों पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया। वहीं, 7,500 रुपये प्रति यूनिट प्रतिदिन या उसके समतुल्य मूल्य वाली 'होटल आवास' सेवाओं पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें