वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून की अच्छी स्थिति, बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती में इस्तेमाल होने वाले माल की पर्याप्त आपूर्ति से कृषि को लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक निर्यात सुधार में चुनौतियां अब भी बरकरार हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कृषि की बेहतर उपज से आने वाले महीनों में जरूरी वस्तुओं की खाद्य महंगाई में गिरावट आएगी। हालांकि, कई देशों के बीच तनाव से आपूर्ति शृंखला प्रभावित भी हो सकती है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी अक्तूबर की रिपोर्ट में कहा, मानसून की अच्छी स्थिति, बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती में इस्तेमाल होने वाले माल की पर्याप्त आपूर्ति से कृषि को लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर कृषि उपज की संभावनाओं ने चुनिंदा खाद्य वस्तुओं में मौजूदा मूल्य दबावों के बावजूद महंगाई के परिदृश्य को नरम बना दिया है।
विज्ञापन
नवंबर के रुझानों और खरीफ की बंपर फसल से आने वाले महीनों में खाद्य महंगाई कम होगी। आर्थिक गतिविधियों के कई संकेतकों ने अक्तूबर में अच्छी वापसी दिखाई है। इसमें ग्रामीण और शहरी मांग प्रमुख है।
निर्यात सुधार में चुनौतियां अब भी बरकरार
रिपोर्ट के अनुसार, औपचारिक कार्यबल का विस्तार हो रहा है। विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियों में उल्लेखनीय वृद्धि और संगठित क्षेत्रों में युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विकसित बाजारों में मांग में नरमी के कारण भारत के निर्यात सुधार को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेवा क्षेत्र के व्यापार में अच्छी तेजी बनी हुई है। इस साल अप्रैल से अगस्त के बीच शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।