फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री बोलीं- 45 दिनों में चुकाएं MSME का बकाया, समय पर भुगतान नहीं कर रहीं कंपनियां

Sat, 17 Sep 2022 06:54 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मुंबई।

सार

सीतारमण ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, केंद्र, राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर भी एमएसएमई का बकाया है। निजी क्षेत्र और उद्योग को 45 दिन के भीतर भुगतान का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से सूक्ष्म, लघु व मझोले उद्यमों (एमएसएमई) का बकाया 45 दिन में चुकाने को कहा है। यह भी माना कि केंद्र सरकार के विभाग व उपक्रम भी एमएसएमई का बकाया समय पर नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


सीतारमण ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, केंद्र, राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर भी एमएसएमई का बकाया है। निजी क्षेत्र और उद्योग को 45 दिन के भीतर भुगतान का संकल्प लेना चाहिए। कंपनी पंजीयक में अकाउंट बुक दाखिल करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा, सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए कदम उठाएगी। सुनिश्चित करेगी कि उसके विभाग व सार्वजनिक उपक्रम छोटे व्यवसायों को 90 दिन में भुगतान करें। ट्रेड्स  मंच और समाधान पोर्टल जैसी योजनाएं छोटे व्यवसायों को समय पर भुगतान दिलाने में मददगार हैं। 
विज्ञापन


ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिए काम करें बैंक
सीतारमण ने कहा, बैंक सुनिश्चित करें कि उनकी प्रणाली एक-दूसरे के अनुकूल रहे ताकि वे ग्राहकों की सेवा बेहतर ढंग से कर सकें। 

भारतीय बैंक संघ की बैठक में उन्होंने कहा, कई बार ग्राहकों को अलग-अलग बैंकों के साथ लेनदेन के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह ऐसी कृत्रिम दीवार है, जिसका निर्माण बैंकों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए किया है। उन्होंने बैंकों को साइबर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें