फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी परिषद: 17 सितंबर को होगी अगली बैठक, हो सकता है कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल लॉन्च

Mon, 13 Sep 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

सूत्रों का कहना है कि परिषद अगली बैठक में सिक्किम को महामारी के दौरान हुए घाटे की भरपाई के लिए 2023 तक हर साल 300 करोड़ की मदद पर भी मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में 17 सितंबर, 2021 को जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक तय हो गई है। कोरोना महामारी के बाद से फिजिकल तौर पर होने वाली यह पहली बैठक है। इससे पहले 12 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक हुई थी। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में होने वाली अगली बैठक में परिषद जीएसटी से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल लॉन्च कर सकती है। इसके बाद जीएसटी पंजीकरण, कर भुगतान, रिटर्न भरने, गणना और आईजीएसटी सेटलमेंट का काम एक ही पोर्टल के जरिये किया जा सकेगा।

इसके अलावा मौजूदा जीएसटी ग्राहकों को आधार सत्यापन की सुविधा भी दी जा सकती है। 12 जून को हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने कोविड-19 से जुड़े ज्यादातर चिकित्सा उपकरणों और दवाओं पर टैक्स छूट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें