फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के उपायों का नतीजा, कई क्षेत्रों में तेज गति से सुधार के संकेत: निर्मला सीतारमण

Fri, 16 Oct 2020 11:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई महत्वपूर्ण आंकड़ों (बिजली खपत, पीएमआई) से विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र गति से सुधार (V शेप रिकवरी) के संकेत मिल रहे हैं। यह पुनरुद्धार सरकार के कोविड-19 महामारी से प्रभावित आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने के लिए किए गए विभिन्न उपायों का नतीजा है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक और वित्तीय सीमिति (आईएफसी) की पूर्ण बैठक को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि कई निम्न आय और विकासशील देश गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले करोड़ों लोगों की आजीविका को बचाए रखने और उसे सुनिश्चित करने की चुनौती से जूझ रहे हैं। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार सीतारमण ने कहा कि इन देशों में जो पुनरुद्धार और पुनर्वास के प्रयास हो रहे हैं, उसे किसी भी तरीके से कमजोर नहीं होने देना चाहिए। 

उन्होंने भारत में तीव्र और मजबूत आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत किए गए उपायों की भी जानकारी दी। बयान के अनुसार, उन्होंने विनिर्माण, पीएमआई (परचेर्जिंग मैनेजर इंडेक्स) समेत कई उच्च आवृत्ति के आंकड़ों के आधार पर गिरावट के बाद तीव्र गति से पुनरुद्धार (V शेप) का जिक्र किया। विनिर्माण पीएमआई सितंबर 2020 में आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती के साथ सुधार आने की संभावना को बताता है। 
विज्ञापन


आईएमफ प्रमुख के सुझावों की सराहना
सीतारमण ने कहा कि उपभोक्ता व्यय में तेजी लाने के लिए 10 अरब डॉलर के उपायों की हाल में घोषणा की गई है। बयान के अनुसार मंत्री ने मौजूदा चुनौतियों से पार पाने के लिए आईएमफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और मुद्रा कोष के सुझावों की सराहना की। उन्होंने आईएमएफ की इस बात से स्वीकृति जताई कि नीतिगत समर्थन को समय से पहले वापस लिए जाने से नकदी की तंगी और ऋण शोधन की समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें