फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmala Sitharaman: अमेरिका-पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर वित्त मंत्री, प्रबंधन फर्मों के सीईए से करेंगी मुलाकात

Sun, 20 Apr 2025 09:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/वॉशिंगटन

सार

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 दिवसीय अमेरिका और पेरू दौरे पर हैं, जहां वह आईएमएफ-वर्ल्ड बैंक की बैठकों में भाग लेंगी और निवेशकों, प्रवासी भारतीयों व अन्य देशों के वित्त मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। पेरू में वह खनन व व्यापार सहयोग बढ़ाने के अवसर तलाशेंगी।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : X / @nsitharaman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार से अमेरिका और पेरू की 11 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वह प्रमुख फंड प्रबंधन फर्मों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगी और भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम में भाग लेंगी। वित्त मंत्री 20 से 25 अप्रैल तक सान फ्रांसिस्को और वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगी।

विज्ञापन


सान फ्रांसिस्को की दो दिवसीय यात्रा के दौरान स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के हूवर इंस्टीट्यूशन में विकसित भारत 2047 की नींव रखने पर एक भाषण देंगी। इसके बाद फायरसाइड चैट सत्र यानी अनौपचारिक वार्तालाप होगा। यहां सीतारमण निवेशकों के साथ एक गोलमेज बैठक के दौरान प्रमुख फंड प्रबंधन फर्मों के शीर्ष सीईओ के साथ बातचीत करेंगी और शीर्ष सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) फर्मों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी। सान फ्रांसिस्को के भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगी।

ये भी पढ़ें: China-US Trade War: चीनी राजदूत- अगर अमेरिका जारी रखता है व्यापार युद्ध, तो चीन भी जवाबी कार्रवाई के तैयार
विज्ञापन


आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठकों में करेंगी शिरकत
इसके बाद 22 से 25 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी की यात्रा में वह अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की विकासशील देशों में लोगों के जीवन में सुधार लाने वाली सेमिनार, गोलमेज सम्मेलन, प्रेस ब्रीफिंग और आधिकारिक बैठकें वाली स्प्रिंग मीटिंग्स, जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर (एफएमसीबीजी) की दूसरी बैठक, विकास समिति प्लेनरी, आईएमएफसी प्लेनरी और वैश्विक संप्रभु ऋण गोलमेज (जीएसडीआर) बैठक में भी शिरकत करेंगी। यहां स्प्रिंग मीटिंग्स के दौरान सीतारमण अर्जेंटीना, बहरीन, जर्मनी, फ्रांस, लक्जमबर्ग, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए सहित कई देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वह यूरोपीय संघ के वित्तीय सेवाओं के आयुक्त, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष, एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) के अध्यक्ष, वित्तीय स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष अधिवक्ता (यूएनएसजीएसए) और आईएमएफ के प्रथम उप प्रबंध निदेशक के साथ भी बैठकें करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SEBI: 'जेनसोल के पुणे EV प्लांट में उत्पादन के सबूत नहीं, महज दो-तीन मजदूर ही मिले', सेबी के आदेश में खुलासा

पेरू में खनन क्षेत्र में अधिक सहयोग के अवसरों की करेंगी तलाश
इसके बाद 26 से 30 अप्रैल तक पेरू की अपनी पहली यात्रा के दौरान वित्त मंत्री वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और व्यापार जगत के नेताओं के एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। लीमा से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए सीतारमण के पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट और प्रधानमंत्री गुस्तावो एड्रियनजेन से मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वह पेरू के वित्त और अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा और खान मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी और दोनों देशों के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापार संबंधों पर बात होगी। वित्त मंत्री भारत-पेरू व्यापार मंच की अध्यक्षता करेंगी। इसमें दोनों देशों के प्रमुख व्यापार प्रतिनिधि शामिल होंगे। सीतारमण पेरू में काम कर रहे भारतीय निवेशकों और व्यवसायियों के साथ भी बातचीत करेंगी। महत्वपूर्ण खनिजों और कीमती धातुओं की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में पेरू की अहमियत को देखते हुए बातचीत के दौरान खनन क्षेत्र में अधिक सहयोग के अवसरों की खोज करने की भी उम्मीद है। वित्त मंत्री लीमा में एक सामुदायिक कार्यक्रम में पेरू में रह रहे भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें