फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finance Minister On IPO: आईपीओ ने अक्तूबर तक जुटाए 52000 करोड़ रुपये, संभावित नुकसान के सवाल पर वित्त मंत्री ने कही यह बड़ी बात

Mon, 06 Dec 2021 12:54 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Finance Minister On IPO Loss: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस वित्त वर्ष में अक्तूबर तक 61 कंपनियों ने आईपीओ पेशकश के जरिये कुल 52,759 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस क्षेत्र में संभावित नुकसान पर उन्होंने कहा कि पूंजी बाजार नियामक (सेबी) सभी मामलों की निगरानी कर रहा है। 
विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : lok sabha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तो कुछ ही देर बार आईपीओ में निवेश को लेकर भी सवाल उठाए गए। इस दौरान आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में संभावित नुकसान और निवेशकों की सुरक्षा के उपाय के बारे में पूछा गया। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आईपीओ में निवेशकों की खासी रुचि है और इसके संभावित नुकसानों पर भी हमारी नजर है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूंजी बाजार नियामक (सेबी) इस तरह से सभी मामलों की गहनता से निगरानी कर रहा है। 

विज्ञापन


61 कंपनियों ने जुटाए 52,759 करोड़ रुपये
लोकसभा में सोमवार को सरकार की ओर से बताया गया कि इस वित्त वर्ष में अक्तूबर तक 61 कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेशकश के जरिये कुल 52,759 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह रकम पिछले वित्त वर्ष में आईपीओ से जुटाए गए धन से अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में 56 कंपनियों ने आईपीओ से 31,060 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

लिस्टिंग के लिए बढ़ रहीं कंपनियां 
बाजार नियामक सेबी के डाटा के आधार पर जानकारी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अक्तूबर तक बाजार में आने वाली 61 कंपनियों में से 34 कंपनियां एमएसएमई थीं। वित्त मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की कंपनियां लिस्टिंग के लिए आ रही हैं। जबकि पिछले वर्ष आए 56 आईपीओ में से 27 कंपनियां एमएसएमई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें