फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Season Sale: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन बिक्री 11.8 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 08 Sep 2022 12:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festive Season Sale: रेडसीर ने आगे कहा कि त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ही बिक्री 5.9 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 28 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।
विज्ञापन
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ई-कॉमर्स कंपनियों को इस साल त्योहारी सत्र के दौरान अपनी सालाना बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 11.8 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है। रेडसीर की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में इस बात का अनुमान लगाया गया है।

रणनीतिक सलाहकार फर्म रेडसीर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2018 की तुलना में इस साल त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करने वालों की संख्या दोगुनी हो सकती है। रेडसीर के अनुसार त्योहारी सत्र सितंबर महीने के उत्तरार्ध से शुरू होकर दिवाली तक चलता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'त्योहारी सत्र पूरे देश में शुरू होने वाला है। रेडसीर ने त्योहारी महीने के दौरान ऑनलाइन वस्तुओं की बिक्री 11.8 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।'

रिपोर्ट में कहा गया कि त्योहारी सत्र से पहले विभिन्न श्रेणियां अलग-अलग तरह से विकसित हो रही हैं और इसका असर विभिन्न श्रेणियों की खरीदारी पर अलग-अलग होगा।

रेडसीर ने आगे कहा कि त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह में ही बिक्री 5.9 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 28 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल फैशन श्रेणी में ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने का अनुमान है और इस दौरान टियर-2 शहरों में खासतौर से मांग देखने को मिल सकती है।

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के एसोसिएट पार्टनर संजय कोठारी ने कहा, 'हमारा अनुमान है कि 2018 के मुकाबले ऑनलाइन दुकानदारों की संख्या में लगभग चार गुना वृद्धि हुई है। यह वृद्धि कारोबारियों द्वारा तेजी से डिजिटल को अपनाने और टियर-2 शहरों में बढ़ती पैठ से प्रेरित है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें