फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fertilizers: सल्फर कोटेड यूरिया को लॉन्च करने के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी, ये होगी कीमत

Sat, 06 Jan 2024 12:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को बताया है कि सीसीईए ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में "यूरिया गोल्ड" के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यूरिया खाद का संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने सल्फर लेपित यूरिया को यूरिया गोल्ड के नाम से लॉन्च करने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। विभाग ने अधिसूचना में बताया है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में "यूरिया गोल्ड" के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में, सक्षम प्राधिकारी ने 40 किलोग्राम के बैग में सल्फर लेपित यूरिया को नीम लेपित यूरिया के 45 किलोग्राम बैग के समान एमआरपी पर शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत जीएसटी सहित 266.50 रुपये होगी।

सरकार की ओर से जारी की कई अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें