फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FEMA Violations: पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को ई़डी ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 01 Mar 2025 10:54 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को फेमा नियमों के कथित उल्लंघन के लिए नोटिस भेजा है। मामला दो अनुषंगी कंपनियों के अधिग्रहण से जुड़ा है।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम ब्रांड की मालिक वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) को प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है। कंपनी की तरफ से किए गए अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान फेमा कानून के कथित उल्लंघन के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में ओसीएल ने शेयर बाजार को सूचना भेज दी है। इसमें कहा गया है कि उसे अपनी अनुषंगी कंपनियों- लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए 28 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय से फेमा उल्लंघन नोटिस मिला है।
विज्ञापन


2015 से 2019 के दौरान फेमा का कथित उल्लंघन
कंपनी ने बताया, यह कंपनी द्वारा दो अनुषंगी कंपनियों लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड (एलआईपीएल) और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनआईपीएल) के साथ-साथ कुछ निदेशकों और अधिकारियों के अधिग्रहण के संबंध में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 ('फेमा') के कुछ प्रावधानों के वर्ष 2015 से 2019 के लिए कथित उल्लंघन के संबंध में है।

वर्तमान और पूर्व निदेशकों समेत अधिकारियों को नोटिस
सूचना में कहा गया कि यह नोटिस वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड, इसकी दो अधिग्रहीत अनुषंगी कंपनियों एलआईपीएल और एनआईपीएल, तथा कंपनी और इसकी दो अनुषंगी कंपनियों के कुछ वर्तमान और पूर्व निदेशकों और अधिकारियों को जारी किया गया है।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों का अधिग्रहण 2017 में हुआ था
पेटीएम ने कहा कि इस मामले को लागू कानूनों के अनुसार हल करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और इस मामले का पेटीएम की अपने उपभोक्ताओं और व्यापारियों को दी जाने वाली सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा सभी सेवाएं हमेशा की तरह पूरी तरह चालू और सुरक्षित हैं। पेटीएम ने दोनों कंपनियों का अधिग्रहण 2017 में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें