फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में एफडीआई निवेश 7 फीसदी गिरा, अप्रैल-दिसंबर में आए 33.49 अरब डॉलर

Wed, 20 Feb 2019 03:59 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
FDI
विज्ञापन
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- दिसंबर अवधि में सात प्रतिशत गिरकर 33.49 अरब डॉलर पर आ गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यह आंकड़ा जारी किया। 
विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल - दिसंबर अवधि में एफडीआई के जरिए देश में 35.94 अरब डॉलर आए थे।

जिन प्रमुख क्षेत्रों में नौ महीनों में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश आया है , उनमें सेवा क्षेत्र (5.91 अरब डॉलर), कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर (4.75 अरब डॉलर), दूरसंचार (2.29 अरब डॉलर), ट्रेडिंग (2.33 अरब डॉलर), रसायन (6.05 अरब डॉलर) और वाहन उद्योग (1.81 अरब डॉलर) शामिल हैं। 

चालू वित्त वर्ष के नौ महीने में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाले देशों में सिंगापुर शीर्ष पर रहा। उसने 12.97 अरब डॉलर का निवेश किया। इसके बाद मॉरीशस (6 अरब डॉलर), नीदरलैंड (2.95 अरब डॉलर), जापान (2.21 अरब डॉलर), अमेरिका (2.34 अरब डॉलर) और ब्रिटेन (1.05 अरब डॉलर) से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी निवेश में गिरावट से देश के भुगतान संतुलन पर दबाव पड़ सकता है और रुपये के मूल्य पर भी असर पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें