फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई वृद्धि दर 5 साल के निचले स्तर पर, घटकर तीन फीसदी पहुंची

Mon, 02 Jul 2018 12:22 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
FDI
विज्ञापन
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है और वित्त वर्ष 2017-18 में एफडीआई वृद्धि दर पांच साल के निचले स्तर तीन फीसदी पर पहुंच गई, जिस दौरान 44.85 अरब डॉलर का ही निवेश हुआ।
विज्ञापन

 
औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 में एफडीआई मात्र तीन फीसदी बढ़कर 44.85 अरब डॉलर रहा। 
देश में वित्त वर्ष 2016-17 में विदेशी निवेश की वृद्धि दर 8.67 फीसदी, 2015-16 में 29 फीसदी, वित्त वर्ष 2014-15 में 27 फीसदी तथा वित्त वर्ष 2013-14 में आठ फीसदी रही थी। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2012-13 में हालांकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू निवेश में नई जान फूंकना तथा विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए व्यापार करने की सहूलियत को और बढ़ाना बेहद जरूरी है। डेलॉय इंडिया के पार्टनर अनिल तलरेजा ने बताया कि उपभोक्ता तथा खुदरा क्षेत्रों में एफडीआई में कम वृद्धि के लिए मूलत: एफडीआई नीति की अनिश्चितता तथा जटिलता जिम्मेदार है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमों में ढील देने तथा बाधाओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, लेकिन वैश्विक उपभोक्ता तथा खुदरा कंपनियां भारत में निवेश को लेकर अभी भी संकोच कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें