फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSDC: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच होगी एफडीसी की बैठक, देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करेंगी वित्त मंत्री

Wed, 04 Jun 2025 03:18 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली

सार

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच वित्त मंत्री एफएसडीसी की बैठक करने वाली हैं। इस बैठक में देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा के साथ दूसरे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। 
 
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने वाली हैं। यह समीक्षा 10 जून को वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में होगी। सूत्रों के अनुसार यह उच्च स्तरीय पैनल की 29वीं बैठक होगी, जो मुंबई में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा सहित सभी वित्तीय क्षेत्र के नियामक शामिल होंगे। 

6.5 प्रतिशत विकास दर और आरबीआई की लाभांश घोषणा के बाद होगी पहली बैठक

वित्त वर्ष 2025 में भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत दर्ज होने के बाद यह पहली बैठक होगी। यह दर पिछले चार सालों में सबसे धीमी है। साथ ही, इस बैठक का आयोजन केंद्रीय बैंक की लाभांश भुगतान के बाद किया जा रहा है। पिछले महीने केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 2.7 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड लाभांश की घोषणा की। यह भुगतान वित्त वर्ष 2023-24 के 2.1 लाख करोड़ रुपये के लाभांश से 27.4 प्रतिशत अधिक था। 

वित्त वर्ष 25 की अंतिम तिमाही में हुई मजबूत वृद्धि 

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में अपेक्षा से अधिक तेज गति से बढ़ी। इससे 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने में मदद मिली और इसका आकार 3.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया। इसने वित्त वर्ष 2026 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ने की उम्मीद बढ़ी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 25 की अंतिम तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी। इसे निजी खपत में वृद्धि और विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती से सहारा मिला।  

डिजिटल धोखाधड़ी के रोकथाम पर भी होगी चर्चा 

एफएसडीसी की बैठक में वित्त मंत्री डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के तरीकों पर भी चर्चा कर सकती हैं। डिजिटल धोखाधड़ी वित्तीय प्रणाली के लिए एक चुनौती है। इसके अलावा, परिषद वित्तीय क्षेत्रों के विकास के उपायों, वित्तीय स्थिरता, समावेशी आर्थिक वृद्धि और एफएसडीसी उप-समिति की कार्रवाई की भी समीक्षा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें