फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FAARMS Funding: रूरल टेक फर्म ने जुटाए 10 मिलियन डॉलर, किसानों को डोरस्टेप सेवा मुहैया करना लक्ष्य

Thu, 14 Jul 2022 12:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूरल टेक कंपनी FAARMS का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए एक एंड टू एंड समाधान प्रदाना करना है। स्टार्टअप खेती के इनपुट, सलाह, बीमा और बैंकिंग जैसी सेवाओं की डोर स्टेप डिलिवरी करती है।
विज्ञापन
स्टार्टअप - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु की रूरल टेक स्टार्टअप FAARMS ने अपनी फंडिंग राउंड में 10 मिलियन डॉलर जुटा लिए हैं। स्टार्टअप में निवेश करने वालों में कॉनी एंड कंपनी सहित वैश्विक निवेशक जैसे डॉ कॉर्नेलियस बोर्श, सिंगापुर के निवेशक कोह बून ह्वे, वेंचर केटालिस्ट अपूर्व रंजन शर्मा भारती परिवार के रमित मित्तल के साथ-साथ अन्य भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशक शामिल हैं। इस फंडिंग राउंड के दौरान फेलिक्स एडवाइजरी ने वित्तीय सलाहकार के रूप में काम किया था। 

विज्ञापन


स्टार्टअप की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि फंडिंग के दौरा मिले धन का उपयोग कंपनी के भौगोलिक पदचिह्न का विस्तार कने, उनकी आपूर्ति और वितरण चैनलों को बढ़ाने, बहाली करने और उनके तकनीकी बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के लिए किया जाएगा। 

आपको बता दें कि रूरल टेक कंपनी FAARMS का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के लिए एक एंड टू एंड समाधान प्रदाना करना है। स्टार्टअप खेती के इनपुट, सलाह, बीमा और बैंकिंग जैसी सेवाओं की डोर स्टेप डिलिवरी करती है। स्टार्टअप ने हाल ही में भारत बिल पे के साथ भागीदारी की है ताकि पूरे भारत में किसानों के लिए पानी, गैस, बिजली बिल, ऋण चुकौती, बीमा प्रीमियम भुगतान और सुरक्षित उत्पाद जैसे कि बीज, पशु चारा और सीधे वितरित कृषि उपकरण जैसे आवर्ती भुगतानों के प्रबंधन की सेवा प्रदान कर सके।
विज्ञापन


कंपनी के सहसंस्थापकों तरणबीर सिंह और आलोग दुग्गल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण परिवारों के निर्बाध, लाभदायक और प्रभावी कामकाज को सक्षम बनाने के लिए अंतिम डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें