फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exports Rise In December: दिसंबर में निर्यात 38.91% बढ़कर 37.81 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटा 21.68 अरब डॉलर तक बढ़ा

Fri, 14 Jan 2022 02:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Exports Rise 38.91 Percent In December: दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर में 37.81 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। ये वृद्धि इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण देखने को मिली है।
 
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर 2021 में देश का निर्यात सालाना आधार पर 38.91 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर में 37.81 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। ये वृद्धि इंजीनियरिंग, कपड़ा और रसायन जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण देखने को मिली है। इसके साथ ही देश का व्यापार घाटा भी दिसंबर में बढ़कर 21.68 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


दिसंबर में आयात भी 38.55 प्रतिशत बढ़कर 59.48 अरब डॉलर हो गया है। अप्रैल-दिसंबर 2021-22 के दौरान, निर्यात 49.66 प्रतिशत बढ़कर 301.38 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान आयात 68.91 प्रतिशत बढ़कर 443.82 अरब डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 142.44 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, दिसंबर 2021 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 37.81 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो दिसंबर 2020 में 27.22 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 38.91 प्रतिशती की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। दिसंबर 2019 की तुलना में दिसंबर 2021 में निर्यात में 39.47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें