फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक गतिविधियों में सुधार, जुलाई में लगभग पिछले साल के स्तर पर पहुंचा निर्यात

Tue, 04 Aug 2020 02:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जुलाई में देश के निर्यात में उल्लेखनीय सुधार दिखा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा है कि जुलाई में निर्यात पिछले साल के समान महीने के स्तर के करीब रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कई संकेत हैं जिनसे पता चलता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों की स्थिति सुधर रही है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में गोयल ने कहा कि, 'हमारा निर्यात पिछले साल के जुलाई के स्तर पर पहुंच गया है। जुलाई 2019 का करीब 90 फीसदी निर्यात का आंकड़ा हमने पा लिया है। वास्तव में हम इसमें तेल से संबंधित निर्यात हटा दें, जिसका मूल्य से हिसाब से हिस्सा काफी कम होता है, तो जुलाई में हमारा निर्यात पिछले साल के समान महीने के 95 फीसदी से अधिक रहा है।'

अगस्त मध्य में जारी होंगे आंकड़े
आगे उन्होंने कहा कि, 'आज देश का मूड सिर्फ आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने का ही नहीं है, बल्कि आज हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारना चाहते हैं और उनकी कीमतों को प्रतिस्पर्धी करना चाहते हैं।' वाणिज्य मंत्रालय जुलाई के निर्यात के आधिकारिक आंकड़े अगस्त मध्य में जारी करेगा। 
विज्ञापन


जून में लगतार चौथे महीने आई थी गिरावट
जून में लगतार चौथे महीने देश के निर्यात में गिरावट आई थी। हालांकि, इस दौरान आयात में अधिक बड़ी 47.59 फीसदी की गिरावट की वजह से देश 18 साल में पहली बार व्यापार अधिशेष की स्थिति में पहुंचा था। कोविड-19 की वजह से कमजोर वैश्विक मांग से जून में मूल्य के हिसाब से देश का निर्यात 12.41 फीसदी घटकर 21.91 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल में निर्यात 60.28 फीसदी घटा था। मई में इसमें 36.7 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें