फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ईरान के संबंधों से निर्यात को मिलेगा और बल

Wed, 25 May 2016 02:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • चाबहार बंदरगाह से भारतीय निर्यातकों के लिए यूरोप में प्रवेश होगा आसान 
  • इंजीनियरिंग वस्तुओं और चावल के निर्यात में होगा इजाफा 
विज्ञापन
modi in iran - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 12 अहम करार के साथ चाबहार बंदरगाह को विकसित करने के महत्वपूर्ण फैसले से भारत के निर्यात में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय निर्यातकों के मुताबिक ईरान अब भारत के लिए ट्रांजिट व्यापार केंद्र के रूप में काम करेगा जहां से यूरोप में प्रवेश लेना पहले के मुकाबले आसान होगा और पहले के मुकाबले लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


समझौते के मुताबिक भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की रेल कंपनी इरकॉन ईरान के चाबहार बंदरगाह से अफगानिस्तान तक 500 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाएगी। यह रेल लाइन ईरान के दक्षिणी तटीय इलाके से अफगानिस्तान के जाहेदान तक बिछाई जायेगी। निर्यातकों के मुताबिक अभी अफगानिस्तान माल भेजने के लिए उन्हें पाकिस्तान होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन नए द्वार प्रवेश खुलने से बिना पाकिस्तान गए अफगानिस्तान व रूस होते हुए वे अपना माल यूरोप तक भेज सकते हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष एससी रल्हन कहते हैं कि अमेरिका की तरफ से ईरान पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करने के बाद ईरान के साथ व्यापार की संभावना ऐसे ही काफी बढ़ गई है। चाबहार बंदरगाह के विकसित होने से समय व लागत दोनों में बचत होगी। इन समझौतों से ऑटो व चावल के निर्यात में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


ईरान में भारत की इंजीनियरिंग वस्तुओं के साथ चावल की भारी मांग है। चावल निर्यातक संजय गोयल के मुताबिक भारत ने ईरान का उस समय साथ दिया है जब ईरान पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया था। अब ईरान पर प्रतिबंध हट गया है, लेकिन ईरान भारत के साथ व्यापार को प्राथमिकता देगा। निर्यातकों के मुताबिक भारतीय अपैरल (परिधान) निर्यातक भी ईरान के बाजार पर अपनी नजर रख रहे हैं। ईरान भारत से चावल का काफी अधिक आयात करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें