फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA: इसी साल हो सकता है भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता, सुरक्षा समझौते पर भी हो रहा विचार

Fri, 28 Feb 2025 12:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि 'दुनिया इन दिनों संकटों से घिरी हुई है, लेकिन मेरा मानना है कि महाशक्तियों की आधुनिक प्रतिस्पर्धा में भारत और यूरोपीय संघ के लिए अवसर है कि वे अपनी साझेदारी को फिर से आकार दें। कई मामलों में भारत और यूरोपीय संघ के सामने विशिष्ट चुनौतियां हैं।'
विज्ञापन
ईयू अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : एक्स/उर्सुला वॉन डेर लेयेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक बड़ा बयान देते हुए शुक्रवार कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच इसी साल मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मुहर लग सकती है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रहा यह समझौता अपनी तरह का खास और दुनिया में सबसे बड़ा सौदा होगा। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन इन दिनों भारत दौरे पर आई हुई हैं। 
विज्ञापन


भारत के साथ सुरक्षा समझौते की संभावनाएं भी तलाश रहा ईयू
राजधानी दिल्ली में एक थिंक टैंक के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) भारत के साथ भविष्य में सुरक्षा समझौते करने की संभावना भी तलाश रहा है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष का यह बयान उनकी पीएम मोदी से मुलाकात से पहले आया है। उन्होंने कहा कि 'दुनिया इन दिनों संकटों से घिरी हुई है, लेकिन मेरा मानना है कि महाशक्तियों की आधुनिक प्रतिस्पर्धा में भारत और यूरोपीय संघ के लिए अवसर है कि वे अपनी साझेदारी को फिर से आकार दें। कई मामलों में भारत और यूरोपीय संघ के सामने विशिष्ट चुनौतियां हैं।'

'यह व्यवहारिक और महत्वकांक्षी होने का समय'
उर्सुला वॉन डेर ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब भारत और यूरोपीय संघ अपनी साझेदारी को अगले पड़ाव पर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि 'ये वो समय नहीं है, जब हमें अपने सहयोग को सीमित करना चाहिए या फिर किसी खास मुद्दे को लेकर फंस जाना चाहिए। यह समय व्यवहारिक और महत्वकांक्षी होने का है और आज की वास्तविकता के आधार पर अपनी प्राथमिकताओं को फिर से तय करने का समय है।' यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के जरिए भारत और यूरोपीय संघ अपने सहयोग को नई ऊंचाई पर लेकर जा सकते हैं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने भारत, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच संपर्क बनाने वाले कॉरिडोर को लेकर भी खुशी जाहिर की और कहा कि भारत और यूरोप के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें