म्यूचुअल फंड कंपनियां ऑफर्स को बेहतर बनाते हुए पैसिव निवेश के क्षेत्र में अनूठे फंड लॉन्च कर रही हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का निफ्टी 500 ईक्वल वेट इंडेक्स फंड 21 अगस्त को खुलेगा। यह निफ्टी 500 को कवर करने वाला पहला ईक्वल वेट इंडेक्स है। ईक्वल वेट इंडेक्स स्टॉक बाजार सूचकांक में एक अनूठा नजरिया दिखाते हैं, जहां सूचकांक में प्रत्येक घटक को कंपनी के बाजार पूंजीकरण की परवाह किए बिना ईक्वल वेट दिया जाता है। निफ्टी 500 ईक्वल वेट सूचकांक ने एक वर्ष में 56.6 फीसदी और तीन वर्ष में 25.9 फीसदी का रिटर्न दिया है। निफ्टी 500 सूचकांक का रिटर्न इसी दौरान 39.2 फीसदी और 21 फीसदी रहा है।
वैश्विक फंड हाउसों में भी बढ़ा निवेश
वैश्विक स्तर पर ईक्वल वेट फंडों में निवेश के प्रति रुचि रही है। इन्वेस्को एसएंडपी 500 ईक्वल वेट ईटीएफ की संपत्ति 5,840 करोड़ डॉलर है। गोल्डमैन सैश ईक्वल वेट यूएस लार्ज कैप इक्विटी ईटीएफ का एयूएम 73 करोड़ डॉलर है। निप्पॉन इंडिया निफ्टी 500 ईक्वल वेट सूचकांक फंड, निफ्टी 500 ईक्वल वेट सूचकांक टीआरआई को दर्शाता है।
निफ्टी 500 सूचकांक के सभी घटक हमेशा निफ्टी 500 ईक्वल वेट सूचकांक का हिस्सा होंगे। सूचकांक में हर घटक का बराबर वेट होगा।
तिमाही आधार पर निकाल लिया जाता है मुनाफा
ईक्वल वेट में इस तरह की रणनीति निवेशकों को ऑटोमैटिक मुनाफा बुकिंग का अनूठा लाभ प्रदान करता है, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स का मुनाफा तिमाही आधार पर बुक किया जाता है। तिमाही पुनर्संतुलन के जरिये पोर्टफोलियो के घटकों में पुनः बांट दिया जाता है। इस फंड में निवेश से समान अवसर का लाभ मिलता है क्योंकि सूचकांक में सभी घटकों का ईक्वल वेट होता है, जो प्रत्येक घटक को प्रदर्शन का मौका देता है।

विविधीकरण के भी मिलते हैं लाभ
निवेशकों को विविधीकरण के लाभ भी मिलते हैं, क्योंकि घटकों के ईक्वल वेट के कारण सूचकांक में ज्यादा विविधीकरण होता है। निवेशकों को निवेश का ज्यादा अवसर मिलता है क्योंकि निफ्टी 500 में 3 प्रमुख अलग से समूह होते हैं। इनमें निफ्टी 100 (लार्जकैप), निफ्टी मिडकैप 150 (मिडकैप) और निफ्टी स्मॉलकैप 250 (स्मॉलकैप), जिससे बाजार के विभिन्न क्षेत्रों और कई सेक्टर्स में निवेश होता है।