फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPF Interest Credit: क्या आपके पीएफ खाते में आया 8.25% ब्याज? मिनटों में ऐसे करें बैलेंस और पासबुक चेक

Mon, 03 Aug 2026 04:45 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO Interest 2025-26: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% वार्षिक ब्याज की राशि सदस्यों के खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के मुताबिक, 34 करोड़ खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज ट्रांसफर किया जा रहा है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो इसे कुछ आसान तरीकों से तुरंत जांच सकते हैं।
विज्ञापन
EPFO - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के करीब 34 करोड़ खातों में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% की दर से वार्षिक ब्याज का भुगतान जमा करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, सदस्यों के खातों में कुल 1.44 लाख करोड़ रुपये से अधिक की ब्याज राशि जमा की जा रही है।

विज्ञापन


हाल ही में EPFO ने अपने डाटाबेस को नए डिजिटल प्लेटफॉर्म CITES पर माइग्रेट किया है, जिसके बाद अब पासबुक अपडेट की प्रक्रिया तेजी से जारी है। EPF नियम के तहत ब्याज की गणना हर महीने के रनिंग बैलेंस पर की जाती है, जिसे साल में एक बार खाते में जोड़ा जाता है।

ऐसे करें EPFO पोर्टल से बैलेंस चेक
यदि आप अपने खाते में ब्याज की एंट्री देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • EPFO e-Sewa या Passbook Portal पर जाएं।
  • 12 अंकों का UAN, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें।
  • Passbook Lite सेक्शन में जाकर नया बैलेंस, कर्मचारी-अंशदान और जमा हुआ ब्याज देख सकते हैं।

UMANG एप से भी देखें पासबुक

विज्ञापन

स्मार्टफोन यूजर्स UMANG एप के जरिए भी अपना पीएफ बैलेंस आसानी से देख सकते हैं।

  • UMANG एप डाउनलोड करें।
  • EPFO सेवा चुनें।
  • View Passbook पर क्लिक करें।
  • UAN दर्ज करें और OTP सत्यापन के बाद पासबुक डाउनलोड कर लें।

मिस्ड कॉल से भी मिलेगी जानकारी
अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो मिस्ड कॉल के जरिए भी पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  • UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
  • दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी।
  • इसके बाद SMS के माध्यम से खाते का बैलेंस भेज दिया जाएगा।

ध्यान रहे कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका UAN आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें