कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों के लिए एक अच्छी स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम का लाभ करीब 4 करोड़ लोगों को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- PF, GPF अकाउंट होल्डर्स को मिली दोहरी खुशी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) 20 साल तक ईपीएफ स्कीम में कंट्रीब्यूट करने वाले मेंबर्स को 50 हजार रुपए तक लाइफ बेनेफिट देगा। इससे करीब 4 करोड़ सदस्यों को फायदा होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। यह बैठक बुधवार को हुई थी।
इस स्कीम के तहत सदस्य की मौत होने पर अधिकतम 6 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान पहले से था, लेकिन कोई मिनिमम लिमिट नहीं थी।
ये भी पढ़ें- पेंशन धारकों के लिए अच्छी खबर, जीवन प्रमाण पत्र के लिए घर आएगी मोबाइल वैन
लाइफ बेनेफिट सरकार की मंजूरी के बाद पॉयलट प्रोजेक्ट बेसिस पर दो साल के लिए मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद इसे रिव्यू किया जाएगा।