फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO News: ईपीएफओ ने 22 करोड़ से ज्यादा खातों में जमा किया ब्याज, ऐसे जानें आपके खाते में आया या नहीं

Mon, 06 Dec 2021 04:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO Credits interest in 22.55 Crore Account:  ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा की है। ईपीएफओ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा की है। ईपीएफओ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है। ईपीएफओ ने एक ट्वीट में कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 फीसदी की दर से ब्याज के साथ जमा कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मैसेज या मिस्ड कॉल से चेक करें बैलेंस 
अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए ईपीएफओ सदस्य को EPFOHO UAN ENG टाइप करके 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। इसे अलावा खाताधारक 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल कर सकते हैं। ऐसा करते ही आपको पीएफ खाते की शेष राशि के विवरण के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगी। ईपीएफओ वेबसाइट के माध्यम से भी पीएफ बैलेंस पता किया जा सकता है। या फिर आप आप अपने यूएएन और ओटीपी के साथ लॉग इन करने के बाद उमंग ऐप पर जानकारी पा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें