बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और आरोपी सूरज चव्हाण के स्वामित्व वाले रत्नागिरी जिले में स्थित कृषि भूमि समेत कुल 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त की है। जांच एजेंसी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।