उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में व्यापार संभावनाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अथक प्रयास किए हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य 'कारोबार सुगमता' (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) में दूसरे स्थान पर आ गया। 10.51 लाख एमएसएमई इकाइयों को 29,000 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया। लॉजिस्टिक में सुधार के लिए पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रगति की जा रही है। 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रोग्राम' को यूपी के चिन्हित जिलों में समर्थित किया जा रहा है। 'निवेश मित्र' या एनओसी के लिए सिंगल विंडो पोर्टल 2.29 लाख से अधिक कंपनियों को जारी किया गया है। कई अन्य प्रयासों के बावजूद एसएमई को अभी भी कोविड-19 और अन्य चुनौतियों, जैसे वित्तीय चुनौतियों, विपणन मुद्दों, श्रम/मैनपावर की समस्याओं, इत्यादि का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला आम चुनौतियों को दूर करने के लिए और अवसरों के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के लिए एक मंच, 'उभरता परिदृश्य 2021' एसएमई फोरम का आयोजन करने जा रहा है। 19 दिसंबर 2020 को शाम चार बजे से अमर उजाला एक वेबिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस वेबिनार में इंडस्ट्री के जाने माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनसे आप संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में।
जय अग्रवाल
जय अग्रवाल सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। डेयरी इंडस्ट्री में जय अग्रवाल को 13 वर्षों का अनुभव है। वित्त वर्ष 2019-2020 में उन्होंने कुल 908 करोड़ रुपये का कारोबार किया। उनकी कंपनी 2000 गांवों में रह रहे करीब एक लाख किसानों से दूध खरीदती है।
शेखर अग्रवाल
प्रियागोल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक शेखर अग्रवाल भी अमर उजाला के वेबिनार में हिस्सा लेंगे। अग्रवाल प्रियागोल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज में फाइनेंस, कमर्शियल, प्रोडक्ट और ब्रैंड एंड कम्यूनिकेशन जैसे डिविजन संभालते हैं। उनके अनुभव और ब्रैंड मैनेजमेंट एंड कम्यूनिकेशन की समझ ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
सुदीप गोयंका
सुदीप गोयंका गोल्डी ग्रुप के निदेशक हैं। जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले संदीप गोयंका ने यूएसए स्थित कोका कोला के मुख्यालय में काम किया है। वे अपने परिवार के कारोबार से 15 साल पहले जुड़े थे। उनके नेतृत्व में गोल्डी ग्रुप ने 19 राज्यों में अपनी पहचान बनाई और साथ ही कंपनी का निर्यात भी बढ़ा है।
विमल शुक्ला
मेघदूत ग्रामउद्योग सेवा संस्थान के संस्थापक विमल शुक्ला कम उम्र से ही विलेज इंडस्ट्री की प्रमोशन से जुड़े हैं। गांधी भवन के चेयरमैन स्वर्गीय श्री करण भाई और श्री गांधी आश्रम के महामंत्री स्वर्गीय श्री विचित्र नारायण शर्मा से प्रभावित होकर उन्होंने ग्रामउद्योग या विलेज इंडस्ट्री के क्षेत्र में काम करने का फैसला लिया।
बलराम नरूला
जेट निटवेयर्स के प्रबंध निदेशक बलराम नरूला का जन्म पंजाब में हुआ था। बाद में अपने बड़े भाई की सहायता करने के लिए वे कानपुर में बस गए और उनके होजरी कारोबार के साथ जुड़े। उनका कारोबार अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध है। इतना ही नहीं, भारत सरकार से उन्हें 11 नेशनल पुरस्कार भी मिले हैं।
अतुल महेश्वरी
अमर उजाला के एसएमई फोरम में लास्टमाइल सॉल्यूशंस के सीईओ अतुल महेश्वरी भी अपना अनुभव साझा करेंगे। उनको मार्केटिंग और विज्ञापन के क्षेत्र में 24 सालों का अनुभव है। उन्होंने कई प्रमुख कंपनियों के साथ काम किया है और मार्केटिंग की चुनौतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है।
मुफ्त रजिस्ट्रेशन के लिए:
मिस्ड कॉल करें: 01204418628
विजिट करें: www.auevents.in/SME
दिनांक: 19 दिसंबर 2020
समय: शाम 4:00 बजे से