फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार: भारतीय कंपनी इमामी ने ब्रिटेन की रेकिट से किया डर्मीकूल ब्रांड का अधिग्रहण, 432 करोड़ में हुआ सौदा

Fri, 25 Mar 2022 09:34 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डर्मीकूल भारत में मजबूत ब्रांड इक्विटी और उच्च रिकॉल वैल्यू वाला एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। इसकी बाजार में हिस्सेदारी लगभग 20 फीसदी की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) ने शुक्रवार को कहा कि इसने ब्रिटेन की मल्टीनेशनल कंपनी रेकिट (Reckitt) से 'डर्मीकूल' (Dermicool) ब्रांड का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने बताया कि यह सौदा 432 करोड़ रुपये में हुआ है और इससे ठंडे पाउडर की श्रेणी में इमामी का कारोबार बढ़ेगा। 

विज्ञापन


प्रिकली हीट टैल्क पाउडर के क्षेत्र में डर्मीकूल की बाजार में हिस्सेदारी लगभग 20 फीसदी की है। यह भारत में मजबूत ब्रांड इक्विटी और उच्च रिकॉल वैल्यू वाला एक प्रतिष्ठित ब्रांड है। यह ब्रांड गर्मियों के मौसम में तुरंत राहत उपलब्ध कराने के लिए लोकप्रिय है। भारतीय बाजार में इसकी मांग और लोकप्रिया बहुत है।

कोलकाता की कंपनी इमामी ने कहा, 'हमारे नवरत्न कूल टैल्क को मिलाकर इमामी इस श्रेणी में सबसे ऊपर आ जाएगी। इससे सहक्रियात्मक लाभों का एहसास करने और लागतों को अनुकूलित करने में भी मदद करेगी।' यह अधिग्रहण आंतरिक उपार्जन के माध्यम से वित्त पोषित है और प्रथागत समापन शर्तों के अधीन है।
विज्ञापन


इमामी के निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने कहा कि डर्मीकूल मौजूदा व्यवसायों के साथ शानदार तालमेल प्रदान करता है और आदर्श रणनीतिक के लिए एकदम उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि इससे प्रिकली हीट पाउडर और कूल टैल्क की श्रेणी में हमें शीर्ष पर पहुंचने में मदद मिलेगी और हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें