फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क ने कर्मचारियों की छंटनी का दिया आदेश, ट्विटर की नीतियों में भी होंगे बदलाव

Sun, 30 Oct 2022 07:01 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन

सार

ट्विटर के 238 मिलियन दैनिक उपयोगकर्ता हैं। कई कंपनियां, राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के लिए ट्विटर एक पसंदीदा मंच है।
विज्ञापन
, एलन मस्क - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क अब ट्विटर को पूरी तरह से अपना बना चुके हैं और उन्होंने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। वहीं अब खबर है कि एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी का आदेश भी दे दिया है। उन्होंने प्रबंधन से कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया जाना है, उनकी सूची तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की नीतियों में बदलाव करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन




एलन मस्क कमान संभालते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सीएफओ, सीईओ और पॉलिसी चीफ को बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और वित्त प्रमुख नेड सेगल ने कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया है।
विज्ञापन


मस्क ने ट्विटर के लिए कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल के गठन की घोषणा कर दी है। एलन मस्क ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि काउंसिल की बैठक से पहले कंटेंट से संबंधित या फिर बैन खातों की बहाली पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। इस काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा। 

वहीं इससे पहले मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार को ट्वीट किया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। साथ ही उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि चीफ ट्विट। साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर ट्विटर अधिग्रहण की खुशी भी जाहिर की थी।
विज्ञापन


ट्विटर के पास 238 मिलियन दैनिक यूजर्स
ट्विटर का कहना है कि उसके 238 मिलियन दैनिक उपयोगकर्ता हैं। कई कंपनियां, राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के लिए ट्विटर एक पसंदीदा मंच है। मस्क ने विज्ञापनदाताओं को एक पत्र में कहा कि वह चाहते हैं कि ट्विटर एक ऐसा मंच हो जहां प्रतिद्वंद्वी दृष्टिकोणों पर स्वस्थ तरीके से बहस की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें