फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla shares: एलन मस्क ने टेस्ला के 19.5 मिलियन शेयर बेचे, 200 बिलियन डॉलर के नीचे पहुंची नेटवर्थ

Wed, 09 Nov 2022 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने टेस्ला के 19.5 मिलियन शेयर बेच दिए हैं। इन शेयरों की कीमत 3.95 बिलियन डॉलर है। 
विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर खरीदने के बाद दुनिया के अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर से भी नीचे आ गई है। महज सात महीने में उनकी कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर से अधिक घट गई है। निवेशकों ने टेस्ला के शेयरों को इस डर से छोड़ दिया है कि विश्व की सबसे मूल्यवान इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ इन दिनों ट्विटर के साथ ज्यादा व्यस्त हैं। 

विज्ञापन


इस साल अब तक के आंकड़े बताते हैं कि टेस्ला के शेयरों में करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है। मस्क ने टेस्ला के 1.95 करोड़ शेयर बेचे हैं जिनकी कीमत चार अरब डॉलर से थोड़ी ही कम है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के शेयर 52 हफ्ते से सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं और एलन मस्क की संपत्ति अब काफी नीचे आ गई है। 

हालांकि वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, ट्विटर के अधिगृहण के बाद टेस्ला के शेयरों को नुकसान हुआ है। ट्विटर खरीदने के एक सप्ताह बाद अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) की रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन




332 से 188 डॉलर पर आए दाम
मस्क ने 25 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था। उस समय अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज पर टेस्ला के शेयर की कीमत 332 डॉलर थी, जबकि 8 नवंबर को टेस्ला के शेयर की कीमत 188 डॉलर रिकॉर्ड की गई। टेस्ला के शेयर में अब तक करीब 45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

14% रह गई है कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी
टेस्ला के शेयर बेचने के साथ कंपनी में एलन मस्क की भागीदारी 14 फीसदी रह गई है। हालांकि कंपनी की ओर से शेयर बिक्री पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मस्क ने ट्विटर अधिग्रहण को पूरा करने के लिए टेस्ला ने शेयर्स बेचे हैं। मस्क ने अप्रैल में दावा किया था कि वो टेस्ला के शेयर्स को नहीं बचेंगे, लेकिन उन्होंने अप्रैल, अगस्त और अब नवंबर में कंपनी के शेयर्स बेचे हैं।

टि्वटर ने पीएम मोदी के अकाउंट को ‘ऑफिशियल’ लेबल दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर अकाउंट के साथ ‘ऑफिशियल’ लेबल जुड़ गया है। दरअसल, अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ब्ल्यू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच अंतर करने के लिए एक नया फीचर शुरू किया और उसी के तहत प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों के अकाउंट को यह लेबल दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के वेरिफाइट ब्ल्यू टिक ट्विटर हैंडल @narendramodi को ‘ऑफिशियल’ के रूप में चिन्हित किया गया है और उसके साथ एक गोले में टिक मार्क दिया गया है। माइक्रो ब्लागिंग साइट ने गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, विदेशमंत्री एस जयशंकर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल को भी यह लेबल दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें