फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: ट्विटर खरीदने की तैयारी में अब भी जुटे हैं मस्क!, टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयर बेचे

Wed, 10 Aug 2022 11:55 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk: टेस्ला के शेयरों की ताजा बिक्री के बाद एक बार फिर इस बात की अटकलें लगनीं शुरू हो गईं हैं कि क्या एलन मस्क अब भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइड खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
elon musk, एलन मस्क, musk - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपनी कंपनी टेस्ला के सात बिलियन डॉलर के शेयरों को बेच दिया है। इससे पहले मस्क ने बीते अप्रैल महीने में 8.5 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिकवाली की थी। उस समय ट्विटर और मस्क के बीच अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी। माना जा रहा था कि उसी सिलसिले में मस्क ने अपने शेयर बेचे हैं। बाद में मस्क के पीछे हटने से बिकवाली की यह प्रक्रिया रूक गई थी। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 7.92 मिलियन शेयरों की बिकवाली की है। इस बिक्री से उन्हें 6.9 बिलियन डॉलर हासिल हुए हैं। इससे पहले अप्रैल में टेस्ला के शेयर बेचकर मस्क ने 8.5 बिलियन डॉलर जुटाए थे। तब मस्क ने कहा था कि अब टेस्ला के और शेयर बेचने की उनकी कोई योजना नहीं हैं। उससे पहले मस्क ने टैक्स भरने के लिए भी टेस्ला के शेयर बेचे थे।

टेस्ला के शेयरों की ताजा बिक्री के बाद एक बार फिर इस बात की अटकलें लगनीं शुरू हो गईं हैं कि क्या एलन मस्क अब भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइड खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं मस्क यह चाहते हैं कि अगर कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें ट्विटर की खरीदारी करनी पड़े तो उसके लिए वे पैसे जुटाकर पहले से तैयार रहें। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क ने टेस्ला के शेयरों की ताजा बिकवाली पांच अगस्त से नौ अगस्त के दौरान की है। इस बिक्री के बाद एलन मस्क के पास टेस्ला कंपनी के 155.04 मिलियन शेयर बचे हैं। बता दें कि बीते 20 जुलाई को जारी कंपनी के नतीजों के अनुसार कंपनी ने बेहतर कमाई की है, इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 15 फीसदी तक का उछाल दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें