फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk Planning: एलन मस्क ने अब तक बेचे 1.22 लाख करोड़ के शेयर, जुटाई रकम का यहां कर सकते हैं इस्तेमाल

Mon, 03 Jan 2022 04:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk News: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने बीते कुछ महीनों में ही टेस्ला इंक के लाखों शेयर बेच दिए हैं। इन शेयरों को बेचकर मस्क ने लगभग 16.4 अरब डॉलर (करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये) की रकम जुटाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस राशि का उपयोग वे तीन बेहद जरूरी कामों में कर सकते हैं।
विज्ञापन
Elon Musk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने बीते कुछ महीनों में ही टेस्ला इंक के लाखों शेयर बेच दिए हैं। इन शेयरों को बेचकर मस्क ने लगभग 16.4 अरब डॉलर (करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये) की रकम जुटाई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस राशि का उपयोग वे तीन बेहद जरूरी कामों में कर सकते हैं। बता दें कि अपने शेयर बेचने से पहले टेस्ला के सीईओ ने ट्विटर पर लोगों की राय भी मांगी थी। 

विज्ञापन


पहले फेडरल टैक्स चुकता करेंगे
रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क को लगभग 11 अरब डॉलर का फेडरल टैक्स चुकता करना है। ये एक बड़ा कारण है जिसके लिए उन्होंने टेस्ला में अपने शेयरों का एक बड़ा हिस्सा बेचा है। मतलब साफ है कि शेयर बेचकर जुटाई रकम का सबसे बड़ा इस्तेमाल इस देनदारी को चुकाने के लिए किया जाएगा। इस टैक्स को पूरी तरह से चुकाने के बाद भी मस्क के पास करीब 5.4 अरब डॉलर बचेंगे। 

इस दूसरी देनदारी को करेंगे पूरा
इस रिपोर्ट की मानें तो सबसे अहम देनदारी फेडरल टैक्स की है, लेकिन इसे चुकता करने के बाद एलन मस्क एक और टैक्स चुकाएंगे। जी हां, टेस्ला कंपनी का मुख्यालय कई सालों तक कैलिफोर्निया में ही था। हालांकि, अब वे टेक्सास में शिफ्ट हो चुके हैं। लेकिन कैलिफोर्निया में मिले ऑप्शंस की वजह से उन पर कुछ टैक्स देनदारी बाकी है, यह लगभग दो अरब डॉलर है। इस देनदारी को देने के बाद मस्क के पास करीब 3.4 अरब डॉलर की रकम बचेगी।
विज्ञापन


बाकी बची रकम का यहां निवेश
इन दोनों बड़ी देनदारियों से निजात पाने के बाद एलन मस्क की तीसरी अहम योजना के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क बाकी बचे 3.4 अरब डॉलर का निवेश करेंगे। यह निवेश वह अपनी कंपनी स्पेसएक्स में कर सकते हैं। पहले भी देखा गया है कि उन्होंने इक्विटी को बेचकर स्पेसएक्स में पैसे डाले हैं। गौरतलब है कि मस्क ने टेस्ला में अपने शेयर बेचने से पहले ट्विटर पोल के जरिए लोगों की राय मांगी थी और ज्यादातर यूजर्स ने हां में वोट किया था। इस ट्विटर पोल के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने शेयर बेचने शुरू किए और तीन बार में करीब 10.3 मिलियन शेयर बेच दिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें