फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में झूमेगा बाजार: 30 फीसदी बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री, AI लैस उत्पादों की मांग अधिक

Mon, 28 Oct 2024 05:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

धनतेरस वाले सप्ताह में ऑफलाइन माध्यमों से भी बिक्री के जोर पकड़ने की उम्मीद है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में प्रीमियम यानी महंगे उत्पादों की मांग अधिक है। 
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री बढ़ने का अनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। धनतेरस वाले सप्ताह में ऑफलाइन माध्यमों से भी बिक्री के जोर पकड़ने की उम्मीद है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में प्रीमियम यानी महंगे उत्पादों की मांग अधिक है। लोग ऊर्जा दक्षता, उच्च क्षमता और बड़े आकार वाले टीवी, फ्रीज खरीदने के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आईओटी प्रौद्योगिकी संचालित उत्पादों में भी रुचि दिखा रहे हैं।

  • उद्योग निकाय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उपकरण निर्माता संघ (सिएमा) ने कहा, सभी श्रेणियों की बिक्री में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है।
  • गोदरेज अप्लायंसेज के कारोबार प्रमुख कमल नंदी ने कहा, अच्छे मानसून की वजह से त्योहारी बिक्री में तेजी आई है। अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स मंचों पर त्योहारी बिक्री के दौरान हमने पिछले साल की तुलना में 70 फीसदी से अधिक की प्रभावशाली वृद्धि हासिल की है।

छोटे शहरों में भी प्रीमियम उत्पादों की मांग

विज्ञापन

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (घरेलू उपकरण) संजय चितकारा ने कहा, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ी है। खास बात है कि इस बार छोटे शहरों के बाजारों से भी प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ी है, जो उत्साहजनक है।
विज्ञापन


55 इंच या बड़े टीवी की अधिक बिक्री
सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नय्यर ने कहा, बड़ी स्क्रीन वाले और खासकर 55 इंच व उससे अधिक बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की मांग में तेजी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें