फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक चमाट मारेंगे बिहार पहुंच जाओगी': HSBC कर्मी से सहकर्मी ने किया दुर्व्यवहार, लोग बोले- आरोपी को हटाओ

Thu, 06 Jun 2024 01:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HSBC Toxic Workplace Environment: एचएसबीसी की एक महिला कर्मचारी ने खुद के साथ दफ्तर में हुए दुर्व्यवहार के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उन्होंने मामले में कंपनी के एचआर पर भी पर्याप्त सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दफ्तर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएसबीसी की एक कर्मचारी नितिका कुमारी ने हाल ही में एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दफ्तरों में मौजूद नकारात्मक माहौल पर व्यापक चर्चा छेड़ दी। एक साल से अधिक समय से एचएसबीसी की हैदराबाद शाखा से जुडीं नीतिका ने लिंक्डइन पर खुद के साथ हुए एक दुर्व्यवहार का अनुभव साझा किया। वर्तमान में अपनी नोटिस अवधि की बाध्यता के तहत काम करते हुए उन घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर बताया जिस कारण उन्हें कंपनी से बाहर जाने का फैसला लेना पड़ा।

विज्ञापन


एक चमाट मारेंगे, बिहार पहुंच जाओगी 

कुमारी ने 22 अप्रैल, 2024 की एक घटना को याद किया, जहां एक सहयोगी ने जातीय रूप से असंवेदनशील टिप्पणी की थी। सहकर्मी ने उन्हें कहा, "एक चमाआ मारेंगे, बिहार पहुंच जाओगी।" इसकी सूचना संबंधित सहकर्ममी के मैनेजर को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में टीम की बैठक में, इसे "घृणास्पद टिप्पणी" नहीं मानने के लिए कहा गया।

एचएसबीसी कर्मचारी नीतिका ने इस मामले में कंपनी के एचआर पर पर्याप्त सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। नीतिका ने दावा किया कि उन्होंने एचआर टीम के पास पीओएसएच (यौन उत्पीड़न रोकथाम) के तहत शिकायत दर्ज की। हालांकि, हफ्तों बाद 3 मई को उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कार्रवाई पर कोई भी अपडेट दिए बिना घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई।

विज्ञापन


नीतिका ने एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक सहकर्मी ने टिप्पणी करते हुए कहा, "तेरे जैसी लड़की हम आज तक नहीं देखे हैं, अकेले पूरा यूके टीम का नाम खराब कर के रखी है।" जब इस बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने अपनी टिप्पणी को सही ठहराते हुए कहा, "तुम्हारे अलावा किसी यूके टीम की लड़की को हम सिगरेट पीते नहीं देखे हैं।" कुमारी के अनुसार उसने उसी सहकर्मी को कार्यालय परिसर में तंबाकू खाते और थूकते हुए भी देखा है।

सोशल मीडिया पर लोग आए समर्थन में

नीतिका की पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनके समर्थन में प्रतिक्रिया दी। लोगों ने नीतिका को एक बेहतर कार्यस्थल खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। एक यूजर ने लिखा, "लड़की, तुम्हारे पास हिम्मत और धैर्य है। हर किसी के पास नहीं है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "आपके लिए अच्छा है कि आप खुद के लिए खड़ी हुईं। एचएसबीसी की ओर से इस तरह के घृणित व्यवहार पर कार्रवाई करने में विफलता आपकी गलती नहीं है। कई लोगों ने इस मामले में एचएसबीसी से कार्रवाई करने की अपील की। एक यूजर ने लिखा, "नितिका ने अच्छा काम किया, बेहतर उदाहरण पेश करने के लिए आरोपित व्यक्ति को कंपनी से निकाल देना चाहिए। एचएसबीसी कृपया इस मामले को देखे। किसी को प्रताड़ित किया जाना स्वीकार्य नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें