फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्वच्छ व पौष्टिक भोजन' अंडे का उत्पादन होगा 100 अरब के पार

Sat, 13 Oct 2018 10:00 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश का अंडा उत्पादन मौजूदा समय के सालाना 90 अरब अंडों से बढ़कर जल्द ही 100 अरब तक पहुंच जाएगा, जैसा कि देश का मुर्गीपालन क्षेत्र तेजी से बढ़ने के साथ व्यवस्थित भी हो रहा है। यह बात सरकार ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन


विश्व अंडा दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला ने कहा कि मुर्गीपालन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है और देश की खाद्य सुरक्षा में भी योगदान दे रहा है। 

स्वच्छ व पौष्टिक भोजन है अंडा

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार के कई अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सरकार के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में भी सहायता प्रदान करेगा। रुपाला ने कहा कि मुर्गीपालन कारोबार के लिए बहुत अधिक निवेश की आवश्यकता नहीं होती है, जो कि छोटे स्तर के किसानों के लिए सहायक है। मौके पर मौजूद रहीं कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि अंडे स्वच्छ व पौष्टिक भोजन है। 
विज्ञापन


समारोह में मौजूद कृषि सचिव तरुण श्रीधर ने कहा कि देश का मुर्गीपालन क्षेत्र लगभग एक लाख करोड़ रुपये का है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही घरेलू अंडा उत्पादन 90 अरब सालाना से बढ़कर 100 अरब सालाना हो जाएगा। देश का मुर्गीपालन क्षेत्र 6 फीसदी सालाना की रफ्तार से बढ़ रहा है, साथ ही निर्यात बाजार दोहन से यह क्षेत्र व्यवस्थित भी हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें