फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-मुंबई समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी

Tue, 07 Oct 2025 12:54 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने टेक सपोर्ट स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीएमएलए के तहत की गई कार्रवाई

मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत यह जांच दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे।

कॉल सेंटरों से की जा रही थी ठगी

इन कॉल सेंटरों से ठग खुद को चार्ल्स श्वाब फाइनेंशियल सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के ग्राहक सहायता प्रतिनिधि या फिर पुलिस व जांच अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को गिरफ्तारी की धमकी देकर उनकी आर्थिक संपत्तियां ठगते और वसूलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें